Dang Hain Sab Dekh Kar Adha Idhar Adha Udhar Naat Lyrics in Hindi
दंग हैं सब देख कर आधा इधर आधा उधर
हो गया पल में कमर आधा इधर आधा उधर
चाँद ही क्या आसमां को भी गर कहते हुज़ूर
वो भी गिरता टूट कर आधा इधर आधा उधर
आला हज़रात के गुलामों से उलझना छोड़ दो
फ़ेंक देंगे काट कर आधा इधर आधा उधर
जब रज़ा की उठ गयी तलवार तो फिर क्या हुआ
हो गया नजदी का सर आधा इधर आधा उधर
इक तरफ मक्के की सरहद , इक तरफ शेहरे नबी
काश होता मेरा घर आधा इधर आधा उधर
दुश्मनाने मुस्तफा को देख लेना पुल सिरात
डाल देंगे काट कर आधा इधर आधा उधर
शायर: जावेद सिद्दीकी
नातख्वां: जावेद सिद्दीकी



Post a Comment