Bar Bar Aap Jo Sarkar Bulate Jaate Naat Lyrics in Hindi
बार-बार आप जो सरकार बुलाते जाते
उम्र कटती इसी दरबार में आते-जाते।
जाम पर जाम जो सरकार पिलाते जाते
होश जाते तो नहीं होश में आते जाते।
मेरे ख्वाबों की भी तक़दीर जगाते जाते
रात को मतलअ़ ए अनवार बनाते जाते।
आपकी याद की तक़रीब मनाते जाते
अपनी पलकों पे दिए हम भी जलाते जाते।
डूबने वालों ने उनको न पुकारा होगा
वरना तूफान ही ख़ुद पार लगाते जाते।
मेरी आंखों से सदा अश्क बरसते रहते
और वह गौहर-ए-मक़सूद लुटाते जाते।
आप जिस सिम्त भी जाते तो ब-उनवान-ए-करम
बे-नवाओं का मुक़द्दर भी जगाते जाते।
याद-ए-सरकार ने हर गाम सहारा बख़्शा
हम जो गिरते भी तो सरकार उठाते जाते।
साथ ले जाते जो ख़ालिद हमें ज़व्वार-ए-हरम
नात सरकार-ए-मदीना की सुनाते जाते।
शायर: खालिद मेहमूद खालिद
नातख्वां: मुशाहिद रज़ा वाहिदी



Post a Comment