Gy3ZRPV8SYZ53gDjSFGpi7ej1KCaPY791pMbjB9m
Bookmark

Mere Sarkar Meri Baat Banaye Rakhna Naat Lyrics in Hindi | Rao Ali Hassan

Mere Sarkar Meri Baat Banaye Rakhna Naat Lyrics in Hindi


अपने दामान-ए-शफाअ़त में छुपाए रखना
मेरे सरकार ﷺ मेरी बात बनाए रखना

मैंने माना के निकम्मा हूं मगर आप ﷺ का हूं
मुझ निकम्मे को भी सरकार ﷺ निभाए रखना

किसी मनसब का तलबगार हूं न दुनिया का
ख़ाक़ हूं मैं मुझे क़दमों से लगाए रखना

आप ﷺ की याद से आबाद हुआ दिल मेरा
बंदा परवर मेरी बस्ती को बसाए रखना

आप ﷺ याद आएं तो फिर याद न आए कोई
ग़ैर की याद मेरे दिल से भुलाए रखना

उनके हो जाओ हर एक चीज उन्हीं से मांगो
अपने दामन में न एहसान पराए रखना

जब सवा नेज़े पे खुर्शीद-ए क़यामत होगा
अपनी जुल्फों के गुनाहगार पे साए रखना

शायद इस राह से ख़लिद मेरे आक़ा ﷺ गुज़रें
अपनी पलकों को सर-ए राह बिछाए रखना

शायर: खालिद मेहमूद खालिद
नातख्वां: राव अली हस्सान
Post a Comment

Post a Comment