Gy3ZRPV8SYZ53gDjSFGpi7ej1KCaPY791pMbjB9m
Bookmark

Chhor Fikr Duniya Ki Chal Madine Chalte Hain Naat Lyrics In Hindi | Owais Raza Qadri

Chhor Fikr Duniya Ki Chal Madine Chalte Hain Naat Lyrics In Hindi





छोड़ फ़िक्र दुनिया की चल मदीने चलते हैं
मुस्तफ़ा ग़ुलामों की क़िस्मतें बदलते हैं

रहमतों के बादल के साए साथ चलते हैं
मुस्तफ़ा के दीवाने घर से जब निकलते हैं

हमको रोज़ मिलता है सदका प्यारे आक़ा का
उनके दर के टुकड़ों पर हम खुशनसीब पलते हैं

आमिना के प्यारे का सब्ज़ गुम्बद वाले का
जश्न हम मनाते हैं जलने वाले जलते हैं

सिर्फ सारी दुनिया में तैबा की वोह गलियां हैं
जिस जगह पर हम जैसे खोटे सिक्के चलते हैं

सच है ग़ैर का एहसान वोह कभी नहीं लेते
ऐ अलीम आक़ा के टुकड़ों पे जो पलते हैं

छोड़ फ़िक्र दुनिया की चल मदीने चलते हैं
मुस्तफ़ा ग़ुलामों की क़िस्मतें बदलते हैं

शायर: अलीम रज़ा
नातख्वां: ओवैस रज़ा कादरी, अहमद रज़ा क़ादरी, मुशाहिद रज़ा वाहिदी आदि।
Post a Comment

Post a Comment