Gy3ZRPV8SYZ53gDjSFGpi7ej1KCaPY791pMbjB9m
Bookmark

Har Zamana Mere Hussain Ka Hai Manqabat Lyrics in Hindi | Sayyed Farhan Ali

Har Zamana Mere Hussain Ka Hai Lyrics in Hindi



हर ज़माना मेरे हुसैन का है
हर दीवाना मेरे हुसैन का है

जान मांगो मैं दिल नहीं दूंगा
दिल ठिकाना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

जिसकी खातिर यह कायनात बनी
ऐसा नाना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

ये जो काबा है तुम ना समझोगे
घर पुराना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

रात से दिन जो ये निकलता है
मुस्कुराना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

तुम जिसे आसमां समझते हो
शामियाना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

कोई पूछे ये दौर किसका है
तुम बताना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

बोली ज़हरा ये अश्क़ दो मुझको
ये खज़ाना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

उग रहा है जो बाद कर्बो बला
दाना दाना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

जिस जगह हुर बनाए जाते हैं
कारखाना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

जब से घर में सजे हैं मेरे अलम
आना जाना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

मातमी जब कोई नज़र आए
मान जाना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

जिस पे हर एक दुरूद पड़ता है
वोह घराना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

रोज़ पढ़ता हूं सूरहे रहमान
ये तराना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

मुझ में रेहान ये शऊर जो है
शायराना मेरे हुसैन का है
हर ज़माना मेरे हुसैन का है

शायर: रेहान आज़मी
नातख्वां: सैयद फरहान अली वारसी
Post a Comment

Post a Comment