Dekar Khuda Ko Jaan Ki Kimat Khareed Li Lyrics in Hindi
देकर ख़ुदा को जान की क़ीमत खरीद ली,
हर आशिके रसूल ने जन्नत ख़रीद ली।
जिस ने नबी की याद को दिल में बसा लिया,
समझौ की उसने खुल्द की राहत ख़रीद ली।
आका ने अपनी ज़िंदगी गुरबत में काट कर,
दुनिया के हर गरीब की गुरबत ख़रीद ली।
असगर के हम तबस्सुमे मासूम पर निसार,
जिसने यज़ीदियों की हुकूमत ख़रीद ली।
सौ बार उस दीवान ए सरकार को सलाम,
जिससे जुबेदा बीबी ने जन्नत खरीद ली।
अल्लाह ने मुस्तफा की रज़ा के लिए असद,
बाज़ारे मुस्तफ़ाई से उम्मत ख़रीद ली।
शायर: असद इक़बाल
नातख्वां: असद इक़बाल



Post a Comment